मोदी सरकार के पार्ट 2 मंत्रिमंडल में बिहार से चयनित सात उम्मीदवारों में से छः ने ली शपथ,जदयू के आरसीपी ने पार्टी निर्देश पर नही ली शपथ

सेंट्रल डेस्क : सतरहवीं लोकसभ के गठन के बाद नरेंद्र मोदी ने गुरुबार को दूसरी बार देश के प्रधान मंत्री की शपथ 57 मंत्रियों के साथ ली। बिहार से एनडीए के मुख्य घटक दल जदयू ने मंत्रिमंडल में सांकेतिक भागीदारी मिलने से नाराज होकर अपने चयनित उम्मीदवार आरसीपी सिंह को शपथ लेने से मना कर दिया।वहीं लोजपा के रामबिलास पासवासन समेत भाजपा के रविशंकर प्रसाद और गिरिराज सिंह ने कैबिनेट मंत्री के तौर पर शपथ ली।जबकि आरके सिंह को स्वतंत्र प्रभार का मंत्री बनाया गया है।राज्यमंत्रियों की सूची में अश्वनी चौबे और नित्यानंद राय भी शामिल है।पूर्वर्ती मोदी सरकार के पार्ट 1 में बिहार से मंत्री रहे राधामोहन सिंह,राम कृपाल यादव और राजीव प्रताप रूडी को इस बार मंत्री पद नही दिया गया ।