डोरीगंज-:
“””””””””””
सदर प्रखण्ड के मुसेपुर गाँव स्थित शिव मन्दिर के प्रांगण मे भगवान गणेश जी की मुर्ति की प्राण प्रतिष्ठा को लेकर होने वाले पाँच दिवसीय कार्यक्रम को लेकर आज गंगा मे जलभरी की जाएगी ।
आयोजन समिति के सदस्य गजेन्द्र सिंह , रविन्द्र सिंह , पिंटु कुमार , राजेश साह तेली , शंकरदयाल सिंह आदि लोगों ने बताया कि 26 अप्रैल को जलभरी के साथ कार्यक्रम की शुरुआत कर दी जाएगी उसके बाद 27 अप्रैल को मुर्ति का नगर भ्रमण , 28 अप्रैल को अन्नाधिवास , पुष्पाधिवास , फलाधिवास , जलाधिवास का कार्यक्रम होगा उसके बाद 29 अप्रैल को मुर्ति की प्राण प्रतिष्ठा के साथ 24 घंटे का अखण्ड अष्टयाम एवं 30 अप्रैल को पुर्णाहुति पर भंडारा एवं रात्री मे सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा ।