मांझी(सारण)। दहेज के रकम दो साल में पूरा नही करने पर ससुराल वालों ने मंजू को उसके मायके से बुलाकर हत्या कर दी और शव को गायब कर दिया। इस घटना की जानकारी जब दूसरे के माध्यम से मिली तो लड़की के पिता बेटी के घर पहुचे तो परिवार के सभी लोग फरार मिले। उसके बाद पिता ने भगवानपुर थाना में प्राथमिकी दर्ज करा कर सास, ससुर व ननद को अभ्युक्त बनाया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार दाउदपुर थाना क्षेत्र के दाउदपुर यादव टोला गांव निवासी अमीर यादव ने अपने पुत्री मंजू के शादी 28 जनवरी 2018 में हिन्दू रीतिरिवाज के साथ सिवान जिला के भगवानपुर थाना क्षेत्र के खेदुर छपरा शंकरपुर टोला गांव के सीताराम यादव के पुत्र संतोष यादव से की थी। दहेज में दो लाख रुपया का दहेज मांग किया गया था जो पूरा करने के बाद भी और कि मांग कर रहे थे। बेटी 6 माह से दाउदपुर ही रह रही थी। कार्तिक पूर्णिमा के दिन ससुराल वालों ने अपने भगिना को भेजकर बुलवाकर गला दबाकर हत्या कर शव को गायब कर दिया है। इस सम्बंध में एक आरोपित को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।