
अखण्ड अष्टयाम को लेकर कलश यात्रा,हरे राम जाप से माहौल भक्तिमय
भेल्दी : अमनौर प्रखंड के पैगा मित्रसेन शिवमन्दिर में 24 घंटा अखंड अष्टयाम के लिए भव्य कलश यात्रा निकाला गया।जिसमें महिलाएं,युवतियां व पुरुषों ने लाल-पीले वस्त्र पहनकर डीजे- बैंड बाजा,हाथी-घोड़े के साथ जय श्री राम,हर हर महादेव का जयकारा लगाते हुए पैगा मित्रसेन,इसेपुर,पैगा आदि गांवों में नगर भ्रमण करते हुए कोरेया पोखरा पर पहुंचे। जहां पर आचार्य राकेश तिवारी ने वैदिक मंत्रोच्चारण के बीच कलश में गंगा जी से लाई गई जल भरवाया।

जिसके बाद पुनः सभी लोग पैगा मित्रसेन शिवमन्दिर में पहुंचे। जहां पर हरे राम हरे कृष्ण महामंत्र का जाप के साथ अखंड अष्टयाम प्रारंभ हुई।अष्टयाम गाने के लिए काफी लोग उमड़ रहें है।मन्त्र जाप से आसपास के गांवों के माहौल भक्तिमय हो गई है।
मौके पर पूज्य सन्त श्रीधर बाबा के शिष्य बालयोगी मुरारी स्वामी,मुखिया रमेश कुमार यादव,बसपा प्रदेश महासचिव पूनम राय,चन्द्रमा प्रसाद,चन्देश्वर प्रसाद,श्रीभगवान प्रसाद,सुरेन्द्र प्रसाद,डॉ छोटेलाल,डॉ रवि ,रंजीत प्रसाद,जितेन्द्र कुमार,सोनू समेत कई गणमान्य लोग उपस्थित थे।ग्रामीणों ने बताया कि 31 मई को पूर्णाहुति पर भव्य भंडारा व सांस्कतिक कार्यक्रम आयोजित होगी।




Recent Comments