बगहा प,च,
।
विजय कुमार शर्मा प,च,बिहार
खसरा – रूबैला टीकाकरण अभियान के बैनरतले आज राजकीय उत्क्रमित मध्य विद्यालय – चिउटाहां, बगहा-2 प0-चम्पारण में स्वास्थ्य विभाग के टीम द्वारा टीकाकरण किया गया। टीकाकरण के लिए पहले से ही तिथि निर्धारित थी तद आलोक में आज ए0 एन0 एम0 रीना कुमारी एवं प्रीति कुमारी द्वारा विद्यालय में पहूंचकर सभी उपस्थित छात्रों को उक्त टीका से प्रतिरक्षित किया गया।
ए0 एन0 एम0 द्वारा बताया गया कि किसी कारणवस जिन बच्चों को आज प्रतिरक्षित नहीं किया जा सका उन्हें बाद में तिथि निर्धारित कर प्रतिरक्षित किया जाएगा। नोडल शिक्षक मोहनलाल राम ने बताया की काफी सफल टीकाकरण रहा हलाकि महापर्व मकर संक्रांति के कारण शत प्रतिशत छात्रों को प्रतिरक्षित नहीं किया जा सका जिन्हें स्वास्थ्य विभाग द्वारा बाद में प्रतिरक्षित किया जाएगा।
मौके पर प्रधान शिक्षक शम्भूशरण शर्मा सहायक शिक्षक राजकुमार राम, गौरीशंकर यादव, सुचित्रा, गायत्री कुमारी, आशा हीरावती देवी, अभिभावकों के साथ- साथ सैकड़ों की संख्या में छात्र- छात्राए उपस्थित रहे





Recent Comments