
इसुआपुर(सारण)। “मोदी जी की मां का अपमान नहीं सहेगा बिहार” अभियान के तहत गुरुवार को इसुआपुर में भाजपा कार्यकर्ताओं ने जोरदार प्रदर्शन किया। कार्यकर्ताओं ने “राहुल गांधी होश में आओ” और “तेजस्वी यादव होश में आओ” जैसे नारे लगाते हुए विरोध जताया। भाजपा नेताओं ने दुकानदारों से अपील की कि वे दोपहर 12 बजे तक अपनी दुकानें बंद रखें। इस दौरान एसएच-90 पर लालदास मठिया के पास सड़क को कुछ समय के लिए जाम किया गया था, हालांकि एंबुलेंस के आवागमन पर कोई रोक नहीं थी। बाजार की दवा दुकानों को खुला रखा गया था। बंदी में विधायक जनक सिंह, जिला पार्षद प्रियंका सिंह, अध्यक्ष सत्यदेव साह, सोनू राज सोनू, धीरज सिंह, रणवीर सिंह, कुंवर सोनू सिंह, शारदानंद सोनी, नितेश सिंह, नंदकिशोर सिंह, तूफानी सिंह, गोलू कुमार सिंह, मिथिलेश पांडेय, विजय सिंह, मंजूर आलम, विनोद सिंह, विनीत सिंह, अमित सिंह, पिंटू सिंह समेत कई भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।




Recent Comments