
दैनिक खोज खबर/मढ़ौरा/छपरा। गुरूवार को बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने मढ़ौरा में पार्टी कार्यकर्ताओं एवं जीविका दीदियों को संवाद सभा को संबोधित किया। अपने संबोधन में मुख्यमंत्री ने सरकार के समस्त कार्यों को गिनाया और कहा कि 2005 से लगातार बिहार में विकास कार्यों की गति दी जा रही है। जिससे बिहार काफी तेजी से विकास की राह पर है। जो कुछ हुआ ही वो जदयू–भाजपा की सरकार कर रही हैं, पहले यहां क्या था, कुछ नहीं था, जो दिख रहा है वो हमलोग किए। 2024 और 2025 प्रधानमंत्री द्वारा केंद्र से बिहार को विशेष आर्थिक सहायता राशि की स्वीकृति मिली है। इससे विकास को और तेजी आएगी। फिलहाल वृद्ध और निशक्तजनों की पेंशन राशि 400 रुपए से बढ़ाकर 1100 रुपए किए जाने की बात कहीं। महिला रोजगार के लिए प्रत्येक परिवार के एक महिला को दस हजार रुपए दिया जाएगा और रोजगार अच्छे तरीके से करने पर फिर उन्हे दो लाख रुपए की सहायता राशि दी जायेगी। वर्ष 2005-06 में नयी सरकार बनने के समय राज्य का बजट पहले से ही मात्र 28 हजार करोड़ रुपये था जिसे वर्ष 2006-07 में बढ़ाकर 34 हजार करोड़ रुपये किया गया और यह लगातार बढ़ते-बढ़ते अब 3 लाख 16 हजार करोड़ रुपये से अधिक हो गया है। राज्य में सड़क, पुल पुलिया निर्माण, बिजली आदि के क्षेत्र में अप्रत्याशित कार्य हुए हैं।
10 लाख सरकारी और 10 लाख रोजगार के लक्ष्य को पूरा कर लिया गया है। मुख्यमंत्री ने कहा कि हमने शुरू से ही सभी तबकों का विकास किया है। चाहे हिन्दू हों, मुस्लिम हों, अपर कास्ट हों, पिछड़ा हों, अति पिछड़ा हों, दलित हों, महादलित हों सभी के लिए काम किया गया है। मुस्लिम समुदाय के लिए भी हमने काफी काम किया है। मदरसों को सरकारी मान्यता दी गयी है एवं उनके शिक्षकों को सरकारी शिक्षकों के बराबर वेतन दिया जा रहा है। वर्ष 2006 से ही कब्रिस्तान की घेराबंदी शुरू की गयी है। बड़े पैमाने पर कब्रिस्तानों की घेराबंदी की जा चुकी है। अब कोई झगड़ा झंझट नहीं होता है। वर्ष 2016 से 60 वर्ष से पुराने हिन्दू मंदिरों की घेराबंदी की जा रही है।वही अब महिला रोजगार के लिए सहायता उपलब्ध हो जाने पर इसकी संख्या 50 लाख तक पहुंच जायेगी। इसके पूर्व मुख्यमंत्री ने छपरा रतनपुर बिनटोलिया स्थित कार्यक्रम स्थल पर प्रगति यात्रा के दौरान चयनित योजनाओं का शिलान्यास एवं निरीक्षण किया। कार्यक्रम के दौरान बिहार सरकार के जल संसाधन सह संसदीय मंत्री विजय कुमार चौधरी भी साथ रहे और मंच से अपने संबोधन में सरकार की उपलब्धियों को रखा और अगामी 2055 चुनाव में जनता का आशीर्वाद नीतीश कुमार के लिए मांगा। मढ़ौरा के संवाद सभा को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, जल संसाधन सह संसदीय कार्य मंत्री विजय कुमार चौधरी के अलावे आईटी मंत्री कृष्ण कुमार मंटू सिंह, विधायक जनक सिंह, पूर्व मंत्री गौतम सिंह, रणधीर सिंह, पूर्व उप सभापति सलीम परवेज, जेडीयू के जिलाध्यक्ष अल्ताफ आलम राजू, भाजपा नेता मनोज सिंह, नागेंद्र राय, ठाकुर अमर सिंह समेत अन्य ने संबोधित किया। मौके पर पूर्व विधायक धूमल सिंह, मुनेश्वर चौधरी, सांसद प्रतिनिधि राकेश सिंह, जदयू के वरिष्ठ नेता वैधनाथ सिंह विकल, पूर्व जिला परिषद अध्यक्ष मीना अरुण, मुख्य पार्षद रूबी सिंह, रालोसपा के अशोक कुशवाहा, संजय सिंह, राखी कुशवाहा समेत कई लोग मौजूद थे। मंच संचालन भाजपा के जिलाध्यक्ष रंजित सिंह और धन्यवाद ज्ञापन मढ़ौरा जदयू के प्रखंड अध्यक्ष बलिराम सिंह ने किया।




Recent Comments