
तरैया विधान सभा से आप के युवा अध्यक्ष बने नितेश
तरैया(सारण):12.08.2018।
बाजार स्थित अल्फाबेट कम्प्यूटर इंस्च्यूट में रविवार को तरैया विधान सभा के आम आदमी पार्टी कार्यकर्ताओं की एक बैठक जोनल संघठन सचिव अमित सिंह की अध्यक्षता में हुई।जिसमें संघठन के विस्तार पर चर्चा किया गया।और गाँव मे घूमकर पार्टी से कार्यकर्ताओं को जोड़ने का रणनीति बनाया गया।बैठक में सर्वसम्मति से तरैया विधान सभा का युवा अध्यक्ष नितेश कुमार यादव को चुना गया।वही मीडिया प्रभारी रोहित कुमार महतो,प्रखण्ड श्रमिक विकास अध्यक्ष मनोहर कुमार यादव,पचभिण्डा पंचायत का अध्यक्ष अभिमन्यु सहनी, तरैया पंचायत का अध्यक्ष बाबूचंद कुमार राम तथा डुमरी पंचायत का अध्यक्ष शैलेश कुमार यादव को चुना गया।




Recent Comments