रानीपुरा के सहरिया परिवारों को नही मिला राशन का गेँहू
फ़िरोज़ खान
दैनिक खोज खबर”बारां 3 जुलाई । रानीपुरा के राशनकार्ड उपभोक्ताओं को राशन का गेँहू व पैकेज नही मिल रहा है । ग्रामवासियो ने बताया कि अर्जुन, ग्रेस, रामदयाल पुत्र जगनी, ज्ञानी, साहब सिंह, मुरारी को 3 माह का राशन का गेँहू नही मिला है । और ना ही इनको पैकेज मिला है । इसी तरह रामकिशन, पदम्, मालम, भरोसी, राईसा, भुजबल, कलीराम, सतीश, सोवतिया, अशोक, पिरमु, को जून माह का गेँहू नही मिला है । उंन्होने बताया कि गांव में करीब 50 सहरिया परिवार निवास करते है । और इन परिवारों को किसी को 3 माह तो किसी को 2 माह, तथा किसी को एक माह का गेँहू नही मिला है । उंन्होने बताया कि पैकेज भी 2 माह से नही मिल रहा है । अभी तक इनको कूपन जारी नही किये गए है । वही राजकुमार सहरिया, रज्जु, रामभजन, लक्ष्मीलाल, का अभी तक राशन कार्ड ही चालू नही हुआ है । इन्होंने बताया कि तुम्हारा तो मशीन केवल केरोसिन ही बता रही है । अभी गेँहू चालू नही हुए है । जब इनको केरोसिन मिल रहा है तो फिर गेँहू क्यों नही मिल रहे है । इस तरह राशन डीलर द्वारा सहरिया समुदाय के राशन पर डाका मार रहे है । इस क्षेत्र में राशन उपभोक्ता डीलर की मनमानी से परेशान है । उंन्होने बताया कि डीलर भी बदलते रहते है, और समय पर सूचना भी नही दी जाती है । और जब राशन सामग्री लेने जाते है तो आजकल का नाम लेकर चलता कर दिया जाता है । इसी तरह भोयल गांव के अधिकांश सहरिया परिवारों के पास एपीएल के राशन कार्ड होने के कारण इनको परिवार की संख्या के हिसाब से गेँहू मिल रहा है । जबकि सहरिया समुदाय को 35 किलो गेँहू दिया जाता है ।ग्रामवासी मुन्ना, जुगल, माखन, रोशन, रामबंश, विसन, परमसुख, सुनील, देवकिशन,सुखवीर, धनराज, सोनू, सहित सभी के पास एपीएल के राशनकार्ड है । वही इसी ग्राम पंचायत के सरपंच ब्रजेश सहरिया के पास भी एपीएल का राशन कार्ड है । इनके राशनकार्ड में डीलर सदस्यों के हिसाब से गेँहू नही दिए जा रहे है । अगर किसी परिवार में 3 सदस्य है तो 10 किलो ही गेँहू डीलर ने राशनकार्ड में भर रखा है । जबकि नियमानुसार एक सदस्य को 5 किलो गेँहू दिए जाते है । वही इनको पैकेज भी नही मिल रहा है । सरपंच ब्रजेश सहरिया ने बताया कि यहाँ तो सभी के पास एपीएल के ही राशन कार्ड है । और डीलर द्वारा नियमानुसार राशन सामग्री नही दी जा रही है । इसी तरह गुवाड़ी व मंडी सहजना में भी लोगो को पैकेज नही मिल रहा है ।




Recent Comments