एसबीआई से निकासी कर बाहर निकल रही वृद्ध महिला से उच्चकों ने उड़ाये पच्चीस हजार रुपये

अमनौर/सारण: स्थानीय थाना क्षेत्र के अमनौर बजार स्थित भारतीय स्टेट बैंक की शाखा से रुपये निकासी कर बाहर निकल रही वृद्ध महिला से उच्चकों ने पच्चीस हजार रुपये छीनकर फरार हो गये. पीडिता महिला  स्थानीय थाना क्षेत्र के ढोरलाही गांव निवासी कामेश्वर सिंह की  60 वर्षीय पत्नी शांति देवी  बतायी जाती है  घटना के संबंध में मिली जानकारी के अनुसार  मंगलवार को शांति देवी एसबीआई के शाखा से अपने खाते से रूपए पच्चीस हजार रुपए निकासी कर एक थैले में रखकर बैंक गेट से बाहर निकल रही थी तभी  पहले से घात लगाए दो अज्ञात उच्चको ने महिला के हाथ से रुपये से भरा थैला झपट कर  फरार हो गये. उच्चको द्वारा महिला से रुपये से भरा थैला छीनने के बाद पीडित महिला बेतहाशा रोने लगी. हो हल्ला होता तबतक उच्चके फरार हो गये. सूचना मिलते ही अमनौर पुलिस मौके पर पहुंच घटना का जायजा लिया तथा मामले की जांच में जुट गई .बैंक के गेट पर सीसीटीवी कैमरे से उसकी पहचान करने मे लगी है. इसको लेकर पीडिता ने अमनौर थाने लिखित शिकायत दिया है.