सराहनीय प्रयास : कुंआ में गिरी नीलगाय कों ग्रामीणों ने तीन घंटे तक रेस्क्यू चला दूसरे बार बाहर निकला

मांझी(सारण) मांझी-ताजपुर मुख्य मार्ग पर फतेहपुर गांव के समीप सड़क किनारे स्थित कुंआ में शुक्रवार को अल्हे सुबह एक नीलगाय अचानक गिर गयी. कुएं से नीलगाय की आवाज सुनकर स्थानीय ग्रामीणों की भीड़ इक्क्ठा हो गयी.

कुंआ से नीलगाय को निकालने के लिए ग्रामीणों ने काफी मशक्क्त की. घटना की सूचना मिलते ही मांझी थाना के पुअनि ददन राय,विमलेश कुमार पूरे दलबल के साथ पहुच कर नीलगाय को निकलवाने में काफी सहयोग किया. डुमरी पंचायत के मुखिया संजीत साह, समाजसेवी कृष्णा सिंह पहलवान तथा डुमरी गांव के लगन महतो ने काफी मशक्क्त कर नीलगाय को किसी तरह बाहर निकाला. ग्रामीणों के द्वारा डीएफओ के अलावा जिला के अधिकारियों का फोन नहीं लगने पर काफी रोष देखा गया. नीलगाय कुएं में गिरने के कारण घायल हो गया था. कुएं से निकले ही नीलगाय सरयू नदी के तरफ भाग गया.बताये जा रहा है कि कुंए में गिरे नीलगाय को निकालने का गंवई रेस्क्यू ऑपरेशन तीन घण्टे तक चला।आखिरकार ग्रामीणों ने कड़ी मशक्कत के बाद दूसरे प्रयास में बाहर निकाला।

शुक्रवार की सुबह मांझी थाना क्षेत्र के फतेह पुर गांव के समीप सड़क किनारे पानी रहित कुंए में एक नीलगाय 20 फुट नीचे गिर पड़ा। ग्रामीण उसे निकालने की तरकीब ढूंढ रहे थे तबतक कृष्णा सिंह पहलवान ने फोन कर स्थानीय मुखिया संजीत साह तथा मांझी पुलिस को बुलाया। काफी देर तक जेसीबी के आने का लोग इंतजार करते रहे। इसी बीच डुमरी से बुलाये गये गंवई विशेषज्ञ रामलगन महतो ने कुंए की ऊपर बैठकर ही नीलगाय को रस्सी से जकड़।फंसा। दिया। और सैकड़ो दर्शको ने हाथोंहाथ नील गाय को बाहर निकाल लिया। लेकिन यह क्या नीलगाय ने रस्सी सरकाकर धड़ाम से बीस फुट नीचे कुंए में दुबारा कूद गया। बावजूद इसके लोगों ने हार नही मानी और दूसरे प्रयास में नीलगाय को बाहर निलालकर ही दम लिया।

कुंआ में गिरने से जख्मी नीलगाय बाहर आते ही रस्सी सरकाकर सरयु नदी के दियारे में भाग निकला। आसपास के ग्रामीणों की उमड़ी भीड़ ने राहत की सांस ली। स्थानीय मुखिया संजीत साह ने गंवई विशेषज्ञ रामलगन महतो को पांच सौ रुपये से पुरस्कृत किया। रेस्क्यू ऑपरेशन के दौरान अरविंद सिंह राजू सिंह जदयू नेता पिंटू ओझा हॉकर राजेश गुप्ता कुलदीप सिंह के अलावा मांझी थाने में पदस्थापित पुअनि ददन राय व बिमलेश कुमार सैप के जवानों के साथ डटे रहे।