मोतिहारी: चौकीदार पुत्र बैजू पासवान ने एक किशोरी को अगवा कर दुष्कर्म किए, पुलिस ने किया गिरफ्तार

मोतिहारी (पू.च) जिले के मुफस्सिल थानाक्षेत्र के एक गांव में एक किशोरी को अगवा कर दुष्कर्म किए जाने मामला प्रकाश में आया है। पुलिस ने शनिवार को अपहृता को ढेकहां बाजार से मुक्त करा लिया है। मुक्त किशोरी का स्वास्थ्य परीक्षण कराया गया है। इसके बाद मामले में मुख्य आरोपित इसी थाना के चौकीदार कामाख्या दास के पुत्र बैजू पासवान को गिरफ्तार किया है।
इस सिलसिले में किशोरी की मां ने स्थानीय थाना में आवेदन दिया है। पुलिस को दिए आवेदन में बताया है कि वह पकड़ीदयाल बाजार गई थी। इसी बीच शुक्रवार की शाम एक बोलेरो पर सवार होकर थानाक्षेत्र के मठिया निवासी सुनील प्रसाद कुशवाहा, बोलेरो लेकर दरवाजे पर आए व जबरन पुत्री को उठा कर चकिया केतरफ ले गए।
वहीं उसके पीछे दो बाइक पर सवार चार लोग थे जिसमें एक चौकीदार का पुत्र तथा मनीष कुमार सिंह शामिल हैं। लड़की ने पुलिस को बताया है कि उसके साथ चौकीदार के पुत्र ने दुर्ष्कम किया है। पुलिस ने उसे मेडिकल जांच के लिए सदर अस्पताल भेजा है। चौकीदार पुत्र की गिरफ्तारी के बाद शेष की खोज की जा रही है।




Recent Comments