स्वछता अभियान को लगा पलीता , खुले में शौच का विरोध करना युवक को पड़ा महंगा
हसन आब्दी
Edited by azad nab
रायबरेली 17 जुलाई। भाजपा सरकार खुले में शौच पर रोक के लिये करोड़ो रूपये केवल विज्ञापन के नाम पर खर्च कर दिया ।परन्तु आज भी लोग खुले में शौच करने में अपनी शान समझते है और विरोध करने पर मारपीट तक से पीछे नही रहते है ।
कुछ ऐसा ही मामला शहर कोतवाली के उत्तरी जहानाबाद में देखने को मिला । जहाँ बच्चे को खुले में शौच कराने से मना करने पर दबंगो ने होरीलाल पुत्र छेदी लाल 35 वर्ष को लाठी डंडो से पीट पीट कर उसके पैर तोड़ दिये ।
पीड़ित के अनुसार हमलावर शिवरतन ,प्रेमशंकर और कृपा पुत्रगण श्याम बिहारी ने उसको मारापीटा और जान से मारने की नियत से उसके गले पर चाकू भी लगाया ।घटना की सूचना 100 नंबर पर पुलिस को दी गई । मौके पर पहुची 100 नंबर गाड़ी संख्या 1740 पुलिस ने घायल को जिला अस्पताल पहुचाया जहां उसका इलाज चल रहा है पैर बुरी तरह टूट गया है काफी मात्रा मे ब्लड बह चुका है ।




Recent Comments