बेतिया – गौनाहा :– *गलत चुनाव का लगाया आरोप विडियो को आवेदन देकर किया जांच का मांग*

न्यूज इनपुट रामायण कुमार गौनाहा पं.चम्पारण बिहार :-
*पश्चिमी चम्पारण गौनाहा* प्रखंड अंतर्गत माधोपुर पंचायत के वार्ड नंबर ग्यारह में कतिपय लोगो के द्वारा वार्ड क्रियान्वयन प्रबन्धन समिति के सचिव पद का चुनाव गलत ढंग से कर लिये जाने की शिकायत ग्रामीणों ने विडियो श्रीकांत ठाकुर से की है ।
शिकायत पत्र में वार्ड नंबर ग्यारह के रंजन कुमार, म.हारून मियां, संजय कुमार यादव, मनोज कुमार पासवान, संजय महतो सहित कुल 77 लोगो का आरोप है कि बिना किसी सुचना तथा प्रचार-प्रसार किये वार्ड सदस्य लाल बाबू मिया द्वारा चूप चोरी से अपने ही चचेरे भाई रिजवान मियां का गलत द ढंग से वार्ड क्रियान्वयन प्रबन्धन समिती के सचिव पद पर चुनाव कर लिया गया है ।
विडियो को दिये आवेदन में उनका कहना है कि उक्त चुनाव को रद्द कर वार्ड क्रियान्वयन समिति का बैठक करा कर चुनाव करायी जाऐ ।
इस संबंध में वीडियो का कहना है कि मामलें कि जांच कर उचित कार्रवाई की जाएगी ।