मढ़ौरा ।
नगर क्षेत्र के असोइया में बिजली का करंट लगने से एक व्यक्ति की मौत हो गी । मृतक असोइया निवासी 55 वर्षीय भगवान सिंह बताएं गये है । करंट लगने से मूर्छित हुए भगवान सिंह को लोगों ने सरकारी अस्पताल पहुंचाया जहां चिकित्सक ने उन्हें मृत घोषित कर दिया । मिली जानकारी के अनुसार आटा चक्की का मोटर काम नहीं कर रहा था, इसीको भगवान सिंह देख रहे थे इसी दरमियान बिजली के करंट के चपेत में आ गए और बुरी तरह से झुलस गएं ।