मढ़ौरा ।
गौरा ओपी क्षेत्र के सलिमापुर में शराब पीकर हंगामा कर रहे एक युवक को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया । मामले में गौरा ओपी में पदस्थापित एएसआई उपेंद्र शर्मा ने एक प्राथमिकी दर्ज कराई है । प्राथमिकी में गिरफ्तार युवक गंगाजल, सोनपुर निवासी टिंकू कुमार सिंह को आरोपित किया है । युवक अपने बहन के घर सलिमापुर आया था । शराब के नशे में सलिमापुर चौक बाजार पर हंगामा कर रहा था तभी किसी ने इसकी सूचना पुलिस को दे दी थी ।
वही मढ़ौरा थाना क्षेत्र के मिर्जापुर बाजार पर शराब के नशे में हंगामा कर रहे दो युवकों को पुलिस ने गिरफ्तार किया । गिरफ्तार युवक का नाम लच्छूकेतुका अमनौर निवासी उमेश कुमार बैठा और चंदन राय बताया गया है । दोनों युवकों की चिकित्सीय जांच में शराब की पुष्टि हुई है मामले में एएसआई बैजू शर्मा ने प्राथमिकी दर्ज करायी है ।