
अमनौर।स्थानीय थाना क्षेत्र के एसएच 73 अमनौर-सोनहो मुख्य पथ खोरीपाकड़ खर्ग गांव के पास मुर्गा लदा पिकअप भान अनियंत्रित होकर सड़क से चार फीट नीचे जा पलटा. मुर्गे से लदे पिकअप भान के गिरने अफरातफरी मच गई. हालांकि चालक व खलासी बालबाल बच गये. वहीं सैकड़ों मुर्गो की हताहत होने की बात बताई गयी है. जबकि कुछ लोगों ने दर्जनों मुर्गे लेकर फरार हो गये. स्थानीय लोगों द्वारा इसकी सूचना पुलिस को दिया जिसके बाद मौके पर स्थानीय पुलिस पहुंच घटना की जानकारी लेते हुए दुसरे गाड़ी पर मुर्गे को लोड कराकर भेजा. पिकअप चालक महम्मद नौसाद ने बताया कि गाडी सीवान का है जो पटना से आठ सौ मुर्गा लोडकर मुजफ्फरपुर जा रहा था. एक गाड़ी के झटके लगने से अनियंत्रित होकर सड़क के निचे पलट गया. जिससे लगभग ढाई सौ मुर्गो की मौत हो गयी.




Recent Comments