गर्भवती महिला को सही निशुल्क सलाह के लिए आगे आये निजी क्लिनिक

मढ़ौरा I
प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान के तहत महीने के नौ तारिख सरकारी अस्पताल में तय होने के बाद इस योजना में निजी क्लिनिक भी आगे आने लगे है I नगर के एक निजी क्लिनिक बचपन हॉस्पिटल में डॉ. विजय कुमार शर्मा ने भी 62 महिलाओं की निशुल्क चिकित्सीय सलाह के साथ उन्हें जरुरी दवाइयां उपलब्ध कराया I जरुरी दवा कैल्शियम, आयरन की गोली, मल्टी विटामिन का सिरप,प्रोटीन पाउडर प्रमुख रूप से शामिल रही I डॉ विजय कुमार शर्मा ने बताया कि बिहार जैसे प्रदेश के ग्रामीण क्षेत्रो में प्रसव से जुड़ी कई भ्रांतियां है I इन तरह की बातों से सुरक्षित प्रसव प्रभावित होता है I गर्भावस्था में शरीर में कई प्रभावी परिवर्तन होते है जिसकी जानकारी का होना प्रसूता के लिए जरुरी है I वही इस दौरान प्रर्याप्त पोषण की आवश्यकता होती है जिसे सामान्य परिवार समझ नहीं पाते I शरीर में कैल्सियम और आयरन की कमी से कई तरह की समस्या सामने आती है जिससे जच्चा बच्चा की मुश्किलें बढ़ जाती है I सुरक्षित मातृत्व की दिशा में निजी क्लिनिक के सामने आने को आम लोगों ने प्रशंसा की है I वही गर्भवती महिलाओं ने भी इस दिशा में बढ़ रही जागरूकता और सामाजिक प्रयास की सराहना की है I
साभार – संजीव कुमार, दैनिक भास्कर




Recent Comments