
एकमा(सारण)। एकमा थाना क्षेत्र के छपरा-सीवान मुख्य मार्ग नेशनल हाईवे 531 पर आमडाढ़ी रेलवे गुमटी के समीप वाहन जांच के दौरान एकमा थानाध्यक्ष देव कुमार तिवारी व सहायक पुलिस अवर निरीक्षक दिनेश शर्मा ने सशस्त्र बल के सहयोग से चोरी की एक बाइक बरामद किया। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई कर बाइक चालक बेतवनिया गांव निवासी गुड्डू यादव को गिरफ्तार कर लिया।
वहीं गिरफ्तार अपराधी की निशानदेही पर पुलिस ने चोरी की बाइक की खरीद बिक्री में संलिप्त माधोपुर गांव के बिट्टू कुमार ठाकुर उर्फ विकास व वसंतपुर गांव के लालू कुमार यादव उर्फ सत्येन्द्र यादव को चोरी एक बाइक के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस ने गिरफ्तार अपराधियों के पास तीन मोबाइल भी जब्त किया है। पुलिस ने आवश्यक पूछताछ के बाद गिरफ्तार तीनों अपराधियों को जेल भेजने की कार्रवाई की है।
//




Recent Comments