सोनपुर सीओ ने कटाव स्थल पर पहुंचकर कटाव सामग्री को किया जप्त ,पुलिस बल नहीं रहने से नहीं हुआ ट्रैक्टर जप्त

जनादेश / सोनपुर। सोनपुर थाना क्षेत्र में बालू कारोबारी का कारोबार थमने का नाम नहीं ले रहा है । आये दिन गंगा व गंडक घाट के विभिन्न स्थानों से लाल बालू तो दूर अब सफेद बालू की भी कटाव अवैध तरीके से की जा रही है । ऐसा ही एक मामला सोनपुर थाना क्षेत्र के बैजलपुर केशव के नया टोला के सामने गंडक नदी के समीप ट्रैक्टर पर लादकर मजदूरों द्वारा सफेद बालू का कारोबार करने वाले आये दिन कर रहे है । ग्रामीणों ने इसकी सूचना सोनपुर सीओ को दी , जहां तत्क्षण कार्रवाई करते हुए सीओ विश्वजीत सिंह ने कटाव स्थल पर शुक्रवार को पहुंचकर वहां पर कुदाल एवं अन्य सामग्री को जप्त कर लिया लेकिन मौके का फायदा उठाकर बालू काटने वाले मजदूर एवं ट्रैक्टर चालक ट्रैक्टर छोड़कर भागने में सफल रहा। ट्रैक्टर को जप्त करने के लिए सीओ ने फोन पर थाने को सूचना दी । थानाध्यक्ष द्वारा फोन नहीं उठाने के कारण सोनपुर सीओ ने उस स्थान से तो कटाव करने वाले जप्त सामग्री को ले आए लेकिन ताज्जुब की बात है कि अगर पुलिस बल अगर रहता तो निश्चित ही ट्रैक्टर जप्त हो जाती वही ग्रामीणों का कहना है कि यह सफेद बालू गंडक नदी से काटकर प्रतिदिन अवैध तरीके से बेच रहे है । आए दिन इससे अवैध कारोबारी को इस धंधे में कम लागत में मुनाफा ज्यादा हो रही है । सरकार के राजस्व की क्षति हो रही है । ग्रामीणों द्वारा मना करने के बावजूद भी कारोबारी को वर्चस्व इतना है कि वह आए दिन सफेद बालू के कटाव कर बेच रहा है वही सीओ ने बताया कि अगर सोनपुर थानाध्यक्ष अगर फोन उठाते तो निश्चित ही ट्रेक्टर जप्त हो जाती ।