
*सीवान : मूल्यांकन कार्य में लापरवाही बरतने वाले शिक्षकों पर हुआ पर शो-काज*
———————————————-
✍दैनिक खोज खबर के लिए कुमार विपेंद्र की रेपोर्ट
———————————————-
सिवान/पचरुखी :- वर्षों बाद सरकारी विद्यालयों में पढ़ने वाले वर्ग 1 से वर्ग 8 के बच्चों की लिखित परीक्षा मार्च में संपन्न कराई गयी थी।जिसके लिए विभाग ने प्रश्न पुस्तिका के साथ ही परीक्षकों के लिए उत्तर-पुस्तिका भी उपलब्ध कराया था।उत्तर – पुस्तिकाओं के मूल्यांकन के लिए संकुल समन्वयक के नेतृत्व में 27 मार्च से 7 अप्रैल तक राज्य स्तर से कार्यक्रम निर्धारित था।परंतु आमतौर पर विभागीय अधिकारियों की कार्यशैली को देखते हुए प्रतिनियुक्त शिक्षकों ने इसे हल्के तौर पर ले लिया।फिर क्या था …?गिर गई गाज ।प्रतिनियुक्त शिक्षकों की कार्यशैली को गंभीरता से लेते हुए डीपीओ राजकुमार ने पचरूखी प्रखंड के 17 शिक्षकों से स्पष्टीकरण की मांग की है।पत्रांक 866 के माध्यम से दिनांक 3 अप्रैल 2017 को डीपीओ राजकुमार के हस्ताक्षर से जारी पत्र में इन शिक्षकों के अनुपस्थित दिनों का वेतन स्थगित करते हुए इनके कृत्य को मनमानी,वरीय पदाधिकारियों के आदेश की अवहेलना,अनुशासनहीनता का आरोप लगाते हुए स्पष्टीकरण की मांग की है।
हालाकि इस पुरे प्रकरण को शिक्षक दूसरे नजरिये से देखते हैं।नाम नहीं प्रकाशित करने की शर्त पर एक शिक्षक नेता ने बताया कि यह सारा कुछ पचरूखी के एक शिक्षक सह शिक्षा माफिया के इशारे पर किया गया है।यहाँ हमेशा से शिक्षकों का शोषण होता आया है।तथाकथित शिक्षा माफिया स्वयं पिछले दस वर्षों से बच्चों में शिक्षण का कार्य छोड कर बाबूगिरी करता रहा है।आखिर विभाग को मूल्यांकन कराना है कि शिक्षकों को प्रताड़ित करना है।
*इन शिक्षकों से पूछा गया है स्पष्टीकरण…*
1.प्रधाधाध्यापक मध्य विद्यालय पचरुखी
2.नरेश प्रसाद – मध्य विद्यालय पचरुखी
3.प्रदीप कुमार राम – मध्य विद्यालय पचरुखी
4.संतोष सिंह – मध्य विद्यालय पचरूखी
5. प्रभा कुमारी – मध्य विद्यालय पचरूखी
6. विनोद कुमार गुप्ता – मध्य विद्यालय पचरूखी
7.अनामिका कुमारी – मध्य विद्यालय पचरूखी
8. मंकेश्वर सिंह – मध्य विद्य ालय पचरूखी
9. याकूब आलम – मध्य विद्यालय पचरूखी
10.रसीदा खातून – मध्य विद्यालय पचरुखी
11. मिथिलेश कुमारी – मध्य विद्यालय पचरूखी
12.आरती कुमारी – मध्य विद्यालय पचरूखी
13.किरण कुमारी – मध्य विद्यालय पचरूखी
14.सुभावती कुमारी – मध्य विद्यालय पचरूखी
15.राजेश कुमार – उत्क्रमित मध्य विद्यालय सादिकपुर कन्या
16.दीपक कुमार – प्राथमिक विद्यालय चांदपुर
17.रविन्द्र सिंह – उत्क्रमित मध्य विद्यालय मखनुपुर




Recent Comments