सोशल मीडिया पर धर्मिक भावनाओं के साथ खेलवाड़ करना पड़ेगा महंगा
#रिपोर्ट -सन्नी भगत

नवादा :विभिन्न सोशल मीडिया के माध्यमों का दुरुपयोग करने वाले लोगों के ऊपर अब नवादा पुलिस कड़ी नजर रख रही है।
धार्मिक भावना को ठेस पहुंचाने वाले या फिर सांप्रदायिक भावना वाला लेख या फोटो वाट्स एप्प,
फेसबुक या अन्य माध्यमों में लगाने वाले लोगो के खिलाफ पुलिस कड़ी कार्रवाई करेगी.
एसपी विकाश वर्मन ने स्पष्ट किया है की खासकर व्हाट्सएप्प पर अलग अलग ग्रुप चलाने वाले एडमिन इस बाबत विशेष नजर रखें।
किसी भी व्यक्ति द्वारा ऐसे पोस्ट लगाने पर उसकी सूचना पुलिस को दें।
अन्यथा ग्रुप एडमिन को भी बराबर का दोषी समझा जाएगा।
जानकारी देने वाले व्यक्ति की पहचान गुप्त रखी जाएगी।
दोषियों के खिलाफ आईटी कानून उल्लंघन और भारतीय दंड संहिता की विभिन्न धाराओं के तहत कार्रवाई की जायेगी।




Recent Comments