सिवान :विद्यालय के उत्तरोत्तर विकास की स्वर्णिम कुंजी है यू-डायस-: प्रकाश
#परवेज अख्तर /सिवान

जीरादेई –
प्रखंड क्षेत्र के संकुल संसाधन केन्द्र मध्य विद्यालय बलईपुर के तत्वाधान में संकुलाधीन विद्यालयों के प्रभारी प्रधानाध्यापकों को संकुल समन्वयक प्रकाश कुमार की अध्यक्षता में यू-डायस की ट्रेनिंग दी गई। बीईओ शमसी अहमद खां के निर्देशन में दिए गए इस प्रशिक्षण में बताया गया कि यू- डायस विद्यालय का महत्वपूर्ण सूचना संकलन प्रपत्र हैं । बतौर इन्हीं सूचनाओं के आधार पर विद्यालय की जरूरतों को विभाग द्वारा पूरा किया जाता है। प्रकाश कुमार ने बताया कि यू-डायस प्रपत्र विद्यालय के उत्तरोत्तर विकास की स्वर्णिम कुंजी है। संबंधित प्रपत्र में शिक्षकों का डाटा बेस प्रपत्र, छात्रों का आंकड़ा संग्रह प्रपत्र, यू- डायस प्रपत्र, दिव्यांग बच्चों का पर्याप्त डाटा, छात्रों का कोटिवार, अायुवार एवम् माध्यमवार डाटा, यू- डायस प्रपत्र संबंधित जानकारी दी गई। सभी सम्बन्धित को निर्देशित किया गया कि निर्धारित प्रपत्र तैयार कर 5 फरवरी तक अनिवार्य रूप से सीआरसी बलईपुर को उपलब्ध कराना सुनिश्चित करें।
बता दें कि विद्यालयों की वास्तविक स्थिति की जानकारी के लिए विभाग द्वारा प्रतिवर्ष एक सूचना प्रपत्र भरने को निर्देशित किया जाता है। जिसके आधार पर ही विद्यालयों की आवश्यकताओं की पूर्ति के लिए कार्यवाही तय की जाती है।
मौके पर दिलीप कुमार राम अजीत सिंह, सतेंद्र राम, रितेश सिंह, बिंदू राय, मो. जहीरुद्दीन, चंद्रप्रकाश मिश्र, संतोष राम, संतोष ठाकुर, रामजी यादव, धर्मेंद्र कुमार आदि मौजूद थे।