नवादा:उर्दू भाषियों के बीच निबंध प्रतियोगिता का हुआ सफल आयोजन
#नवादा / सुमित भगत ( सन्नी)

नवादा- जिला उर्दू कोषांग की ओर से बीते दिन विकास भवन सभागार में उर्दू भाषी छात्र-छात्राओं के बीच निबंध प्रतियोगिता का आयोजन किया गया जिसकी अध्यक्षता वरीय उप समाहर्ता सह उर्दू कोषांग के प्रभारी श्री सिबगतुल्लाह ने की तथा इसका सफल संचालन प्रसिद्ध शिक्षाविद् एवम् कवि डाॅ एजाज रसूल ने किया। छात्र-छात्राओं ने निबंध के माध्यम से उर्दू भाषा के प्रति लगाव का इजहार किया।

मैट्रिक, इंटर एवम् स्नातक के छात्र-छात्राओं ने उर्दू भाषा के विकास को लेकर बेहतर निबंध लिखा। जिसमें आठ-आठ छात्र-छात्राओं को पुरस्कृत किया गया। निर्णायक मंडल में डाॅ एजाज रसूल, प्रो इलियास उद्दीन, हाजिक फरीद, बरकतुल्लाह खाँ एवम् मौलाना जहाँगीर शामिल थे। उर्दू कोषांग के प्रभारी पदाधिकारी श्री सिबगतुल्लाह ने कहा कि मार्च महीने के अंत में एक बड़ा सेमिनार का आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रम को डाॅ वली आजम सिकंदर, प्रो अतीकुर रहमान, शहाब आलम, शमीम अहमद शमीम ने संबोधित किया। कार्यक्रम को सफल बनाने में वरीय अनुवादक अदीबुर रहमान, फिरोज आलम, जमीर अख्तर, जहीर अनवर, मंजर जाहिदी, ज्याउल हक अंसारी ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।