सिवान :सांसद ने सोलर लगाने के लिए राज एनर्जी एवं कंट्रक्शन कंपनी को की थी अनुशंसा
#अपने लेटर पैड पर कर चुके है सोलर लगने के बाद भगुतान की बात
#जिला योजना पदाधिकारी को भेजा कई पत्र

#प्रवेज़ अख्तर/सीवान :
सीवान भाजपा सांसद ओमप्रकाश यादव का यूपी के इलाहाबाद स्थित मेसर्स राज एनर्जी एवं कंट्रक्शन प्राइवेट लीमिटेड को सोलर लगाने की अनुशंसा की थी. इसका खुलासा जिला योजना को भेजे गए पत्र के माध्यम से हुआ है. वहीं राजन कुमार यादव के सूचना के अधिकार के तहत मांगे गये विवरण में जिला योजना पदाधिकारी द्वारा अपने पत्रांक 1038 दिनांक 1.9.2017 द्वारा यह सूचित किया गया है कि सांसद स्थानीय क्षेत्र विकास योजना के अंर्तगत 2014-16 में 1520 सोलर स्ट्रील लाइट लगाया गया है. जिस पर कुल व्यय 646 लाख रूपये खर्च किये गये है. प्रति सोलर स्ट्रीट लाइट पर 42500 रूपये खर्च किये गये है. सांसाद ओमप्रकाश यादव द्वारा जिला योजना पदाधिकारी को राज एनर्जी एवं कंट्रक्शन प्राइवेट लीमिटेड के पक्ष में लिखे गये दो पत्र उपलब्ध कराया गया है. जिसमें 19 मार्च 2016 को सांसद ओमप्रकाश यादव ने जिला योजना पदाधिकारी को पत्र लिखा है कि यह कार्य इसी एजेंसी से करायी जाय. साथ ही 18 मई को सांसद लिखते हैं कि मैं राज एनर्जी एवं कंट्रक्शन प्राइवेट लीमिटेड द्वारा किये गये गुणवता पूर्ण कार्य से पूर्णत: संतुष्ट हू. अत: इसको पूरी राशि का भुगतान अविलंब किया जाय. गौरतलब हो कि इससे पूर्व भी सोशल मीडिया पर सीवान के सांसद ओमप्रकाश यादव के खिलाफ एक वीडियो वायरल हुआ था. वीडियो में बताया जा रहा था कि दूसरे प्रदेशों में उनकी सोलर कंपनी है. उसी कंपनी से उनके क्षेत्रों में सोलर की सप्लाई की जा रही है. यही सोलर उनके सांसद मद से लगाये जा रहे हैं. वीडियो के वायरल होने के बाद से जिले में तरह-तरह की चर्चा थी. जिसके बाद सांसद ओमप्रकाश यादव ने कहा था कि जो वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है, वह एक साजिश के तहत कुछ लोगों द्वारा उनके खिलाफ किया गया है. ऐसी उनकी कोई भी कंपनी नहीं है. सांसद ने कहा कि अगर कोई भी उनकी या उनके किसी संबंधी की कंपनी सिद्ध कर दे, तो वे उसी दिन राजनीति से संन्यास ले लेंगे. लेकिन राजन कुमार यादव द्वार मांगी गयी आरटीआई व जिला योजना पदाधिकारी के पत्र पर लगातार इस कंपनी अनुशंसा से यह बात तो स्पष्ट हो ही रही है कि इस कंपनी से सांसद की काफी नजदीकी है.
————
क्या कहते है सांसद
इस संबंध में पूछने पर सांसद ओमप्रकाश यादव ने बताया कि जिले में करोड़ों खर्च करने का मद है. इस मद से सड़क निर्माण, सोलर लगाना सहित अन्य विकास कार्य कराया जाता है. जहां तक राज एनर्जी एवं कंट्रक्शन कंपनी की तो उसका टेंडर पूरे जिले में है जो सोलर लगाने का कार्य करती है. मेरे मद से दिया गया सोलर इसी कंपनी ने लगाया गया है. मैंने कार्य से संतुष्ट होकर भुगतान की बात कही है. मेरा उससे कोई संबंध नहीं है.