मुख्यमंत्री परिभ्रमण योजना के तहत मध्य विद्यालय नारायणपुर के छात्र-छात्राओं को पटना के पर्यटक स्थल का कराया गया भ्रमण

परसा(सारण):प्रखंड के मध्य विद्यालय नारायणपुर के छात्र छात्राओं को मुख्यमंत्री परिभ्रमण योजना के तहत प्रधानाध्यापिका गौरी कुमारी सिंह के नेतृत्व में पटना के पर्यटक स्थल का भ्रमण कराया गया।मुख्यमंत्री परिभ्रमण योजना के तहत परिभ्रमण पर जाने वाले छात्र छात्राओं के बीच काफी ख़ुशी देखी गई।एचएम गौरी सिंह ने बताई कि मुख्यमंत्री के परिभ्रमण योजना जे तहत छात्रो को पटना के म्यूजियम चिड़िया घर समेत कई दर्शनीय और पर्यटक स्थलो का भ्रमण कराया गया।परिभ्रमण में सहायक शिक्षक अनुधारा कुमारी उपेन्द्र कुमार इफ़्तेख़ार अहमद सोनी कुमारी खुशु कुमारी मुस्कान कुमारी पूनम कुमारी जुली कुमारी समेत दर्जनों छात्र छात्रा तथा शिक्षक शामिल थे।