हवाई फायरिंग मामले में पुलिस ने आरोपित एक को किया गिरफ्तार
ロ हेमन्त कुमार राय की रिपोर्ट /मांझागढ़ (गोपालगंज)
मांझागढ़ : स्थानीय थाना क्षेत्र के धर्मप्रसार बाजार पर हवाई फायरिंग व रंगदारी मांगने के मामले में नामजद कुख्यात अपराधी धनंजय मिश्रा के साथी बिनय तिवारी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। मालूम हो कि मांझा प्रखण्ड अंतर्गत बथुआ पँचायत के मुखिया सत्येंद्र गुप्ता के मिठाई दुकान से रंगदारी में मिठाई लेकर तथा पैसा नहीं दने पर पिस्टल से फायर कर दहशत फैलाने और जान मारने की धमकी देने के मामले में तीन माह पूर्व मांझा थाना में कुख्यात अपराधी धनन्जय मिश्र और विनय तिवारी के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज करायी गयी थी। पुलिस तीन माह से दोनो अपराधियों की तलाश रही थी । तभी शुक्रवार की रात्रि पुलिस को सूचना मिली कि सीवान जिला के बड़हरिया थाना क्षेत्र सानी तारवा गांव में आया हुआ है। तभी मांझा थानाध्यक्ष दल बल के साथ पहुंचकर विनय तिवारी को गिरफ्तार कर लिया। वही दूसरी तरफ मारपीट के मामले में फरार चल रहे मधुसरया गांव के भूटन यादव को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। इसकी जानकारी थानाध्यक्ष मनीष कुमार देते हुए बताया कि जल्द ही पुलिस कुख्यात अपराधी धनजय मिश्रा को भी गिरफ्तार कर लेगी। इसके लिए पुलिस लगातार छापेमारी कर रही है।