
इसुआपुर(सारण) : प्रखण्ड के हड़ताली शिक्षक भले ही अपनी मांगों को लेकर हड़ताल पर हो लेकिन इस बीच इनका एक नया चेहरा देखने को मिल रहा है .बिहार में भी महामारी घोषित हो चुके कोरोना वायरस को लेकर शिक्षकों ने समाज में जागरूकता अभियान चलाया है .जिसके तहत जागरूकता रथ तैयार किया गया है ।इस रथ के द्वारा प्रखण्ड के प्रत्येक गांवों में जाकर शिक्षक ग्रामीणों को खासकर महिलाओं तथा बच्चों को हाथ धोने के गुर सिखा रहे हैं.साथ ही उपस्थित प्रत्येक महिला पुरूष को साबुन दिया जा रहा है .इसी कड़ी में आज इसुआपुर पंचायत तथा आतानगर पंचायत जागरूकता अभियान चलाया गया।.जागरूकता अभियान रथ को इसुआपुर पंचायत के पूर्ब मुखिया सह मुखिया प्रतिनिधि राजकिशोर सिंह ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया .मौके पर छनिनाथ सिंह, शिक्षक सुरेन्द्र राम,पवन सिंह, अनिल चौरसिया, राजकुमार राम,अजय कुमार, रणजीत कुमार सिंह, प्रभात शर्मा,अशोक तिवारी सहित दर्जनों ग्रामीण मौजूद थे .
न्यूज इनपुट : रजनीश रंजन/इशुआपुर




Recent Comments