मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने विपक्ष पर जमकर साधा निशाना

महुआ(वैशाली)।महुआ के ऐतिहासिक गांधी मैदान में हाजीपुर लोकसभा प्रत्याशी पशुपति कुमार पारस के पक्ष में गुरुवार को बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने चुनावी सभा को संबोधित किया।इस दौरान सीएम नीतीश ने विरोधियों पर जमकर बरसे तथा एनडीए प्रत्यासी पशुपतिनाथ कुमार पारस को वोट देने की अपील की। उन्होंने पीएम नरेंद्र मोदी की जमकर प्रशंसा की और कहा कि आतंकवाद का उन्होंने करारा जवाब दिया।उन्होंने कहा कि विरोधी समाज और देश को बांटने की साजिश कर रहे हैं। मेरे खिलाफ भी विरोधी तरह-तरह के आरोप लगा रहे हैं। वे आरोप लगाते-लगाते थक जाएंगे, लेकिन सफल नहीं होंगे। वे किनारे में फंस जाएंगे। उन्‍हाेंने बिहार में हुए विकास कार्यों के बारे में जानकारी दी तथा उन्होंने कहा कि 13 वर्षों से जो आपकी सेवा की है, उसकी मजदूरी मांगने आया हूं।बिहार में न्याय के साथ विकास काम हुआ है। सड़क पर काफी काम किए गए हैं। तथा महागठबंध पर जमकर हमला बोला। कहा कि बिहार के हर घर में बिजली पहुंच गई है, यहां अब लालटेन की जरूरत नहीं है। गरीबों के विकास के लिए लगातार कार्य कर रहा हूं। कुछ लोग समाज को तोडऩे के लिए इसका इस्तेमाल कर रहे हैं। आयोजित सभा को लोजपा सुप्रीमो रामविलास पासवान, बिहार के उप मुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी, जदयू के प्रदेश महासचिव डॉक्टर आसमा परवीन ,जदयू सलाकर समिति नेता मुन्ना अंसारी, लोजपा के वरिष्ठ नेता संजय सिंह, उपेंद्र राय,जदयू नेता जागेश्वर राय, अति पिछड़ा प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष सुरेंद्र पासवान शास्त्री , लोजपा के प्रखंड अध्यक्ष मनोज कुमार सिंह, जदयू किसान प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष अशर्फी सिंह कुशवाहा, लोजपा के युवा नेता मनीष कुमार, छात्र के मीडिया प्रभारी चंदन कुमार, चेहराकला मंडल अध्यक्ष धीरज गुप्ता,अल्पसंख्यक जदयू अध्यक्ष इम्तियाज आलम, कारी जावेद अख्तर फैजी, मोहम्मद अंसार अहमद, छात्र लोजपा के जिला अध्यक्ष श्रीकांत पासवान, आदी लोगों ने भी सभा को संबोधित किया। आयोजित सभा की अध्यक्षता लोजपा अध्यक्ष मनोज कुमार सिंह ने किया जबकि संचालन जदयू प्रखंड अध्यक्ष उमेश कुमार सिंह ने किया। आयोजित सभा में हजारों लोगों ने जमकर मोदी मोदी ,नीतीश कुमार जिंदाबाद, पशुपति पारस जिंदाबाद के नारा लगाने से नहीं चूके। सभा की अंतिम में बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने लोगों से राय लेते हुए हाजीपुर लोकसभा के एनडीए के प्रत्याशी पशुपति पारस को मतदान से पहले ही जीत का माला पहनाया। लोगों से अपील की के एनडीए प्रत्याशी पशुपति पारस को अपना बहुमूल्य वोट देकर इन्हें सांसद बनाने का काम करें, क्योंकि आपके लोकसभा क्षेत्र में विकास की गति को तेज करते हुए यहां के हर पहलू पर ध्यान दिया जा सके।