प्रखंड स्तरीय प्रतियोगिता परीक्षा का आयोजन किया गया

परसा-शिक्षा के मुख्य धारा से जोड़ने तथा छात्रो के वीच शिक्षा के प्रति रूचि जगाने के उदेशय से बजार स्तिथ शारदा इंग्लिश क्लासेज में प्रखंड स्तरीय प्रतियोगिता परीक्षा का आयोजन किया गया।जिसमे गणित इंग्लिश भौतिक तथा रसायन शास्त्र विषय से परीक्षा लिया गया।प्रतियोगिता में शामिल प्रखंड के मध्य तथा उच्च विद्यालय के दर्जनों छात्र छात्राओं ने भाग लिया।परीक्षा परिणाम के घोषणा के उपरांत साफल छात्र छात्राओं के वीच पुरस्कार का वितरण किया गया।जिसमे प्रथम गुड़िया रानी दूसरा रौशनी प्रवीण को साईकिल प्रदान किया गया।तीसरे स्थान पर रोहन कुमार छात्रो को कप प्रदान किया गया।कार्यक्रम में उपस्तिथ शिक्षक बिपिन भरद्वाज प्रो इंद्र मोहन सिंह जितेंद्र सिंह संतोष कुमार कुशवाहा तथा मुन्ना राय द्वारा संयुक्त रूप से पुरस्कार वितरण किया गया।कार्यक्रम में उपस्तिथ सभी अतिथियो को आयोजक समिति द्वारा सम्मानित किया गया।कार्यक्रम को संबोधित करते हुए प्रो इंद्रमोहन सिंह ने कहा कि सफलता के लिए निरंतर प्रयास करने की जरुरत है।सफलता को केंद्र बिंदु मान कर निरंतर प्रयास करने वाले छात्र कभी असफल नही होते है।असफलता में सफलता छुपी होती है।इस लिए असफल छात्र से निराश नही होने की अपील करते हुए सफलता के लिए संघर्ष करने के लिए प्रेरित किया।वही अतिथियो ने छात्र छात्राओं को सफलता की गुड़ सिखाया गया।कार्यक्रम में दीपक कुमार मो अब्बास अंसारी आदि उपस्तिथ थे।