हाजीपुर लोस चुनाव की तैयारी को लेकर पहुंचे जमुई सांसद चिराग पासवान

हाजीपुर : लोकसभा प्रत्याशी बिहार सरकार मंत्री पशुपति कुमार पारस के लिए वोट करने की अपील करते हुए केंद्र में पुनः मोदी सरकार बनाने की अपील कर कहा कि मेरे पिता सह हाजीपुर सांसद रामविलास पासवान जी ने दिन रात एक करते हुए हाजीपुर के लिए बहुत सारे काम किए हैं साथ ही मुख्य रूप से हाजीपुर का नाम गिनीज बुक में दर्ज कराया जिस से हाजीपुर का नाम सिर्फ देशों में नहीं बल्कि विदेशों में भी जाना जाता है है यह मेरे लिए बहुत ही खुशी की बात है वही खास तौर पर इंजीनियर रविंद्र जी को एनडीए में समर्थन देने के लिए धन्यवाद भी दिया।

वहीं बिहार सरकार के कृषि मंत्री डॉ. प्रेम कुमार ने कांग्रेस सरकार को गरजते हुए कहा के देश को आजादी मिली लेकिन नेहरू परिवार एवं एक ही पार्टी कांग्रेस ने 50 वर्षों तक शासन किया लेकिन विकास के दौर में हम पिछड़ गए उन्होंने कहा जो काम कांग्रेस 50 वर्षों में नहीं कि वह काम हमारे माननीय प्रधानमंत्री मोदी जी ने 5 वर्षों में कर दिखाया ऐसे 18465 गांव थे जो कभी बिजली नहीं देखी थी लेकिन माननीय प्रधानमंत्री ने विभिन्न गांव गांव तक बिजली पहुंचवाने का कार्य किया एवं वृद्धजनों को पेंशन सहित कई योजनाओं के बारे में बताया। इस मौके पर उपस्थित लोकप्रिय युवा नेता और लोजपा पार्टी के संसदीय दल जमुई माननीय सांसद चिराग पासवान, पूर्व विधायक महनार डॉ. अच्युतानंद सिंह, विधान पार्षद विनोद सिंह पूर्व प्रमुख रामनाथ रामण, आईटी सेल राकेश रौशन, कमल क्लब बिहार प्रदेश संयोजक मोनू कुमार, जिला पार्षद लखिन्द्र पासवान सहित एनडीए के विभिन्न नेता एवं सैकड़ों की संख्या में ग्रामीण मौजूद थे वही मंच की अध्यक्षता कर रहे BJP के प्रखंड अध्यक्ष संजीत कुमार सिंह ने किया व संचालन जदयू के प्रखंड अध्यक्ष गजेंद्र राय ने की।