इसुआपुर। प्रखंड के डटरा पुरसौली पंचायत के मुखिया सह तरैया विधानसभा के पूर्व प्रत्याशी सरोज कुमार गिरी उर्फ संगम बाबा की मां व पूर्व मुखिया रूबी संगम की सास तथा रिटायर्ड शिक्षक वासुदेव गिरी की 72 वर्षीया धर्मपत्नी लखपति देवी का निधन रविवार को हृदय गति रुक जाने से हो गया। निधन की खबर सुनते ही उनके अंतिम दर्शनार्थ लोगों की भारी भीड़ इकट्ठी हो गई। सुबह से ही शोक संतप्त परिजनों को सांत्वना देने के लिए जनप्रतिनिधियों, सामाजिक कार्यकर्ताओं तथा आम लोगों का तांता लगा रहा। गाजे-बाजे के साथ मृतका की अंतिम यात्रा निकाली गई। जिसमें हजारों की संख्या में लोग शामिल हुए। तरैया के बीजेपी विधायक सह बिहार विधानसभा में सत्तारूढ़ दल के उप मुख्य सचेतक जनक सिंह, वरीय नेता शैलेंद्र प्रताप सिंह, पूर्व विधायक मुद्रिका प्रसाद राय, वायपीएल संयोजक युवराज सुधीर सिंह, स्थानीय जिला पार्षद सह भाजपा की प्रदेश नेत्री प्रियंका सिंह, गीता सागर राम, समाजिक कार्यकर्ता धीरज सिंह, छविनाथ सिंह, रेणु तिवारी, पंकज बाबा, लंकेश बाबा, बलाल वारीस, राम अयोध्या राय,चंद्रिका राय ,अवधेशी बाबा, अजय सिंह,राजेश बाबा, पंकज सिंह, मन्ना सिंह, अमित सिंह समेत सैकड़ों लोगों ने अपनी गहरी शोक संवेदना व्यक्त की है।