समस्तीपुर:शिक्षा पदाधिकारी के नेतृत्व में निकाली गई बाइक रैली
न्यूज़ इनपुट- केशव बाबू
विभूतिपुर
विभूतिपुर प्रखंड के रेलवे ग्राउंड दुर्गा स्थान से प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी के नेतृत्व में दहेज उन्मूलन एवं बाल विवाह से संबंधित मानव श्रृंखला को लेकर इस रैली को शिक्षा के क्षेत्र से जुड़े लोगों के द्वारा निकाला गया। बता दें कि दहेज उन्मूलन और बाल विवाह को लेकर राज्य सरकार के द्वारा 21 जनवरी दो हजार अट्ठारह को एक मानव श्रृंखला का आयोजन की जा रही है ,जिसके आलोक में आज यह बाइक रैली निकाली गई थी। जिसमें विभूतिपुर के मानिये विधायकश्री रामबालक सिंह एवं विभूतिपुर प्रखंड विकास पदाधिकारी डॉ अमित कुमार एवं थाना अध्यक्ष असगर इमाम हुसैन एवं विभूतिपुर प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी मनोज कुमार मिश्र एवं विभूतिपुर के तमाम सम्मानित शिक्षक ने सफल बनाया। और आगे बढ़कर अपना योगदान दिया





Recent Comments