मालिक सह चालक को अपराधियों ने बंधक बना गोपालपुर में लूट लिया टेम्पो
सिकटा : गोपालपुर थाना के बैशखवा बाजार से जगन्नाथपुर गांव जाने वाली रांगी कैनाल पथ पर अपराधियों ने शनिवार की रात बेतिया के एक टेम्पो मालिक सह चालक को मारपीट कर व हाथ- पांव व मुंह बांधकर एक टेम्पो लूट लिया।घटना की खबर पर पुलिस पहुंचकर टेम्पो मालिक सह चालक को थाना ले आयी।टेम्पो मालिक सह चालक की पहचान मनुआपुल थाना के जोकहां गांव निवासी मेघा महतो के रूप में हुई है। थानाध्यक्ष शाहिद अनवर ने बताया कि मामले में अज्ञात के विरूद्ध एफआईआर दर्ज कर टेम्पो बरामदगी की कार्रवाई की जा रही है। टेम्पो चालक ने पुलिस को बताया है कि वह कमाने के लिए नया टेम्पो अपनी पत्नी सवारिया देवी के नाम से खरीदा है।शनिवार की रात बेतिया स्टेशन पर सवारी के लिए खड़ा था। इसी दौरान ग्यारह बजे रात्रि को तीन आदमी भाड़ा पर चलने के लिए आये।तीनों की उम्र 25 से 35 वर्ष था। बैशखवा से डेढ़-दो किलोमीटर देहात में चलने की बात कहीं।भाड़ा चार सौ रूपया तय किया। जिसे पहुंचाने के लिए मैनाटांड रोड में गया। गोपालपुर थाना के दक्षिण सवारियों (छरदवाली मोड़) ने रोड से पूरब मोड़ दिया।आगे जगन्नाथपुर गांव वाली रांगी कैनाल पथ की सड़क में लगभग डेढ किलोमीटर जाने पर एकांत जगह पर टेम्पो रोकवा दिया। रूकने की बात कहते ही मेरे ही गमछा को फाड़ कर हाथ पांंव- बांध दिया। फिर अपने गमछे से मुंह को बांंधकर कैनाल में फेंक दिया। काफी देर के बाद बंंधन को सरका कर बाहर निकला। एक व्यक्ति के सहयोग से घटना की सूचना गोपालपुर थाना को दी।
नेपाली शराब समेत एक कारोबारी को धर-दबोचा
सिकटा।गोपालपुर पुलिस ने बैशखवा गांव में शनिवार की शाम छापेमारी कर बीस बोतल नेपाली शराब समेत एक कारोबारी को धर-दबोचा। थानाध्यक्ष शाहिद अनवर ने बताया कि बैशखवा गांव में नेपाली शराब का भंडारण कर बेचने की सूचना पर नगीना साह को शराब के साथ उसके घर से पकड़ा गया।जब्त शराब नेपाल में बना एम्बिशन ब्लैक नामक बीस बोतल था। सभी बोतल तीन सौ एमएल का था। गिरफ्तार कारोबारी के विरूद्ध पुलिस ने बिहार उत्पाद व मद्य निषेध अधिनियम के तहत एफआईआर दर्ज कर जेल भेजा दिया।
पुराने विवाद में वृद्ध को किया जख्मी, 1 गिरफ्तार
सिकटा।बलथर थाना के छोटका धनकुटवा गांव में पुराने विवाद को लेकर मारपीट हुई एक वृद्ध गंभीर रूप से जख्मी हो गया।जख्मी वृद्ध की पहचान खलील मियां (75) के रूप में हुई।जख्मी को इलाज के लिए पीएचसी में भर्ती कराया,जहां चिकित्सकों ने स्थिति गंभीर देख प्राथमिक उपचार कर बेतिया रेफर कर दिया।थानाघ्यक्ष विवेक कुमार जायसवाल ने बताया कि जख्मी वृद्ध खलिल मियां के फर्दब्यान पर एफआईआर दर्ज हुई है।पुलिस मामले में त्वरित कार्रवाई कर हुये एक नामजद आरोपी छोटका धनकुटवा गांव निवासी सरल उर्फ छोटेलाल महतो को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। घटना 22 मई की रात की है। मामले में गिरफ्तार अभियुक्त समेत इनके पिता रामायण महतो , सगे भाई शिवशरण महतो , इन्दल महतो व ठाकुर महतो को मारपीट करने का आरोपी बनाया है।जख्मी वृद्ध ने पुलिस को बताया है कि अपने दरवाजे पर भोजन कर रहा था। इसी दौरान पहले के विवाद को लेकर आरोपी आये और मारपीट कर जख्मी कर दिया।
आपसी विवाद में हुई मारपीट में एक महिला समेत चार जख्मी
सिकटा।कंगली थाना के मसवास गांव में आपसी विवाद में हुई मारपीट में एक महिला समेत चार जख्मी हो गये।जख्मी का इलाज पीएचसी में किया गया।मारपीट में माया देवी(40), निपू कुमार(19), प्रितम साह (62) व धनंजय कुमार जख्मी है।थानाघ्यक्ष सुधीर कुमार ने बताया कि जख्मी माया देवी के शिकायत पर गांव ही श्रीलाल उर्फ राम एकबाल प्रसाद , रंजू देवी , अभय राज व आलोक राज को आरोपी बनाया है।जिसमें बताया है कि पुत्र के साथ धान का बीज बुआई को लेकर खेत तैयार कर रहे थे, इसी दौरान उक्त आरोपी आकर कुदाल से प्रहार कर घायल कर दिया। इसी बीच विवाद सलटाने आये प्रितम साह व धनंजय को भी मारपीट कर जख्मी कर दिये।पुलिस ने मामले में एफआईआर कर छानबीन शुरू कर दी है।




Recent Comments