अब जो कर्मी बिना वर्दी पहने ड्यूटी में आएंगे,उनके विरुद्ध अनुशासनिक कार्यवाही की जाएगी

बेतिया :अब जो कर्मी बिना वर्दी पहने ड्यूटी में आएंगे। उनके विरुद्ध अनुशासनिक कार्यवाही की जाएगी तथा भुगतान की गई वर्दी भत्ता की वसूली की जाएगी।जो नियमित तौर पर वर्दी का उपयोग करने वाले कर्मी को ही अगले तिथि से वर्दी भत्ता का भुगतान सुनिश्चित की जाएगी इस संदर्भ में डॉ एस सिद्धार्थ प्रधान सचिव वित्त विभाग ने जिले के सभी जिलाधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि राज्य कि चालक एवं परिचारी संवर्ग के निर्धारित वर्दी ड्रेस कोड मैं कर्तव्य निर्वाण की आवश्यकता को सुनिश्चित की जाए कि वित्त विभाग के स्वीकृति आदेश ज्ञापांक 1442 मार्च 2000 के द्वारा स्टाफ कार चालक एवं परिचारी संवर्ग के लिए वर्दी ड्रेस कोड निर्धारित है ।सप्तम केंद्रीय वेतन आयोग की अनुशंसा की दृष्टि पथ में रखते हुए राज्य सरकार द्वारा वित्त विभाग संकल्प संख्या 1172 फरवरी 18 के द्वारा चालक परिचारी संवर्ग के कर्मियों के लिए वर्दी पोशाक की आपूर्ति के बदले वर्दी भत्ता के रूप में 5 हजार रुपया प्रतिवर्ष नगद राशि की स्वीकृति प्रदान की गई है प्रायः ऐसा देखा जाता है कि उक्त कर्मियों के द्वारा निर्धारित आदेश (ड्रेस कोड) का पालन नहीं किया जा रहा है ।जो प्रशासनिक अनुशासनहीनता का घोतक है।विगत 7 मई 2019 को मुख्य सचिव की अध्यक्षता में आहूत बैठक में भी इसे गंभीरता पूर्वक इसका संज्ञान लिया गया ;जिससे कर्मियों में हड़कंप मचा हुआ है।




Recent Comments