सिवान :मारपीट की प्राथमिकी दर्ज
न्यूज़ इनपुट-परवेज़ अख्तर
गुठनी (सिवान) : थाना क्षेत्र के चौमुखा कला गांव में रविवार को हुई मारपीट में दोनों पक्षों ने प्राथमिकी दर्ज कराई है।
एक पक्ष बिसवार निवासी अवधेश मिश्रा ने धीरेंद्र यादव, शिवमंगल यादव, शैलेंद्र यादव और विकास यादव को आरोपित किया है। दूसर पक्ष की ओर से चौमुखा कला निवासी बुचुन देवी ने अवधेश मिश्रा, संजीव मिश्र, राजा मिश्र, सोनू मिश्र उर्फ साकेत मिश्र समेत एक और अज्ञात के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कराई है। थानाध्यक्ष मिथिलेश कुमार ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर मामले की छानबीन की जा रही है।




Recent Comments