ग्रामीणों ने लगाया अनियमितता का आरोप

पानापुर (सारण)सोमवार को थानाक्षेत्र के उत्क्रमित व मध्य विद्यालय मेथौरा में व्याप्त अनियमितता के खिलाफ ग्रामीणों ने प्रखण्ड विकास पदाधिकारी को एक आवेदन दिया है।अपने दिए आवेदन में ग्रामीणों ने प्रधानाध्यापिका विभा कुमारी पर आरोप लगाया है कि विधालय में एमडीएम का संचालन सही तरीके से नहीं होता है।मीनू और गुणवत्ता का ध्यान नहीं रखा जाता है तथा बच्चों की गलत उपस्थिति दिखायी जाती है ।विद्यालय में अध्ययनरत छात्रों के पोशाक और छात्रवृति की राशि बच्चों के खाते में नहीं भेजी गई है।इस बात को लेकर ग्रामीणों ने पूर्व में विद्यालय पर प्रभारी से पूछताछ किए थे।इस बात से आहत प्रधानाध्यापिका ने पाँच लोगों पर झूठी प्राथमिकी दर्ज की है,जो कि गलत है।इसलिए इस बात की सही जाँच पड़ताल की जाय तथा झूठी मुकदमा वापस लिया जाए ।




Recent Comments