मां गढ़देवी टी ट्वेन्टी क्रिकेट कप में तरैया पहुंचा सेमीफाइनल में

मढ़ौरा ।
थाना के पीछे चीनी मिल खेल मैदान में खेले जा रहे मां गढ़देवी टी- ट्वेन्टी क्रिकेट ट्रुर्नामेंट के एक मैंच में तरैया ने मढ़ौरा को हराकर सेमीफाइनल में प्रवेश कर लिया । मढ़ौरा ने टास जीतकर पहले खेलते हुये 16 ओवर में 134 रन बनाये । जबाब में तरैया की टीम ने 14 ओवर में ही जरुरी रन बनाकर दो ओवर पहले ही मैंच जीत लिया ।

इसके पूर्व मैंच का उद्धाटन मिर्जापुर मुखियां प्रतिनिधि हर्षवर्धन दीक्षित और राजीव सिंह उर्फ पेंटर ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त करके किया। हर्षवर्धन दीक्षित ने कहा कि पहले के वनिस्पत गांव गांव में खेल का स्तर वेहतर हुआ है । वर्तमान में की आयोजित हो रही स्तरीय खेल प्रतियोगिताएं भी खिलाड़ियों को अच्छा प्लेटफार्म उपलब्ध करा रही है । इससे खिलाड़ियों का मनोबल और विश्वास बढ़ रहा है जल्दी ही हमारे तरफ के खिलाड़ी बड़े फलक पर अपनी पहचान बनायेगे । राजीव सिंह उर्फ पेंटर ने कहा कि ग्रामिण क्षेत्र के खिलाड़ी काफी प्रतिभावान है इन्हे अवसर और हौसला मिला तो ये भी राष्ट्रीय स्तर तक अपनी पहचान बना सकते है । मैन आफ द मैंच तरैया टीम के उत्कर्ष को दिया गया ।
आयोजनकर्ता टीम के प्रभाकर उर्फ मोनू सिंह, सोनू सिंह, विकास सिंह, गुड्डु सिंह, आशु सिंह, मंटू सिंह, गौरव सिंह, मों आलम, नौसाद आलम सहीत अन्य ने सक्रिय सहयोग दिया ।




Recent Comments