खेल से समाज में बढ़ता है मिल्लत और सौहार्द – नबी अहमद

मढ़ौरा ।
प्रखंड के ओल्हनपुर गांव में स्थित इस्लामिया उच्च विधालय के मैदान में ग्लोबल शिशु ज्ञान मंदिर टी ट्वेन्टी क्रिकेट टुर्नामेन्ट का फाइनल मैंच जलालपुर और मानपुर के बीच खेला गया। मैच का उदघाट्न समाजसेवी नबी अहमद और मढ़ौरा थानाध्यक्ष रामबालेश्वर राय ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर किया। पहले खेलते हुये जलालपुर की टाइगर एलेवन ने 16 ओवर में 175 रन बनाये । जबाब में मानपुर की टीम 13 ओवर में ही जरुरी रन बनाकर मैंच जीत लिया । दुलारे खान ने लगातार सात गेंद में सात छक्के लगाकर मैंच को पुरी तरह से अपनी टीम के पक्ष में कर दिया । दुलारे खान की इस आतिशी पारी के लिये उन्हे मैन आफ द मैच चूना गया जबकि मैन आफ द सिरिज के लिये शैलेश बाबा को रेजर साइकिल दिया गया ।

इस दौरान नबी अहमद ने कहा कि खेल से आपसी भाईचारा और मिल्लत बढ़ता है। खेल से ही युवा की उर्जा को सही दिशा मिलती है जो जीवन को सकरात्मक दिशा की ओर ले जाती है। इसके पूर्व थाना अध्यक्ष रामबालेश्वर राय ने कहा कि खेल युवा को अपराध और अपराधिक विचारधारा से अलग रखता है । यह युवा को सहयोग और समर्पण की भावना को बढ़ाता है अतः खेल सकरात्मक समाज के लिये जरुरी है । आयोजन टीम में आबिद इमाम खां, मिथलेश कुमार, हामिद खान व अन्य सक्रिय रहे ।




Recent Comments