• कोरोना महामारी से देश-दुनिया को बचाने की मांगी दुआएं


मढ़ौरा(सारण)। मढ़ौरा का प्रसिद्ध गढ़देवी मंदिर का पट खुलते ही आम से लेकर खास लोग मां के दर्शन के लिए पहुंचे। सोमवार को मढ़ौरा एसडीओ बिनोद कुमार तिवारी ने भी माता का सपरिवार दर्शन कर आशीर्वाद लिया।वही दर्जनों की संख्या में स्थानीय ग्रामीण भी मंदिर में माता की प्रतिमा के सामने माथा टेका।जबकि शिल्हौरी के प्रसिद्धव ऐतहासिक शिवालय में लोगो ने जल अर्पण किया। आपको बता दें कि 22 मार्च से लॉकडाउन में मंदिरो के कपाट बंद कर दिया गया था।जो लगभग ढाई माह बाद सोमवार 8 मार्च को खोला गया।जिसके बाद श्रद्धालुओं में खासा उत्साह देखा गया।सभी ने वैश्विक महामारी से दुनिया को बचाने की दुआएं की।