शराब पीकर हंगामा व मारपीट करने वालो को पुलिस ने भेजा जेल

बनियापुर (सारण) बनियापुर थाना क्षेत्र के धोबवल बाजार पर शराब पीकर हंगामा कर रहे दो युवकों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

इस मामले में पुलिस द्वारा दर्ज प्राथमिकी में बताया गया है कि उक्त बाजार पर शराब के नशे में धुत युवकों ने हंगामा कर रहा था। जिसकी सूचना पुलिस को मिली। जिस पर जब पुलिस मौके पर पहुंची तो युवक ने हांथ में लिए डंडा से दुकान का कुर्सी बेंच तोर रहा था। तथा लोगों के साथ गाली गलौज कर रहा था। लेकिन पुलिस के पहुंचते ही दोनों युवक पुलिस को देख भागने लगा। जिस पर पुलिस द्वारा पीछा कर दोनों युवकों को गिरफ्तार कर लिया। जिस युवक के पूछताछ के बाद युवक की पहचान कमता निवासी भूषण राय तथा विजय कुमार के रूप में किया गया। जिसे पुलिस के द्वारा गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया।