
मांझी(सारण)। विधान पार्षद ई. सच्चिदानंद राय के प्रतिनिधि के तौर पर उनके अनुज उमाशंकर राय व मांझी प्रतिनिधि मुन्ना बाबा गुरुवार को फतेहपुर सरैया गांव राजबलम महतो के घर पहुंचे और अपनी मां का दाह- संस्कार करने वाली गरीब परिवार की चारों बहनों को श्राद्ध-कर्म में सहयोग के तौर पर राशन-सामग्री व कुछ नगद राशि प्रदान राशि प्रदान किया। उन्होंने भी साहसी बेटियों की प्रशंसा की और कहा कि आगे भी जरूरत पड़ने पर मानवता के नाते पीड़ित परिवार को हर सम्भव मदद की जाएगी। बता दें कि कुछ दिन पहले सदियों से चली आ रही परम्परा को तोड़ते हुए भाई नही होने के कारण इन बेटियों ने मां की अर्थी को कंधा व मुखाग्नि देकर पुरुष प्रधान समाज मे एक मिसाल कायम किया था। जिसकी चारो तरफ अभी भी चर्चा हो रही है। मौके पर समाजसेवी मुक्तिनाथ यादव, हरीश तिवारी, अमरेंद्र सिंह, संजय बाबा, सत्येंद्र पांडेय आदि मौजूद थे।




Recent Comments