
अमनौर(सारण).एक सप्ताह पूर्व ट्रेन से आ रहे व्यक्ति की अबतक घर नहीं पहुचने से उसके परिजनों में शंसय बनी हुई है. ज्ञात हो कि स्थानीय थाना क्षेत्र केजगदेव सिरिसिया निवासी समा शर्मा के 45 वर्षीय पुत्र मोख्तार शर्मा 30 मई को शिमलागुड़ी से छपरा जंक्शन आने के लिए ट्रेन पर चढ़ा लेकिन उसके बाद उसका कोई पता नहीं चल सका. 31 मई को उसका पुत्र बिट्टू छपरा जंक्शन पहुंच उक्त ट्रेन से उतरने का अपने पिता का इंतजार करता रहा ट्रेन फिर अपने गंतव्य स्थान के लिये प्रस्थान कर गई. मगर उसके पिता का कोई पता नहीं चल सका. जिसके बाद काफी खोज बीन किया अपने सगे संबंधियों के यहां भी पता किया मगर कुछ भी पता नही चला सका .इसके पश्चात इनके परिजनों ने छपरा व मुजफ्फरपुर जीआरपीएफ से लिखित शिकायत किया. इस घटना के एक सप्ताह बीत गये मगर अबतक कोई सुराग नही मिला सका है. परिजनों को चिंता सताये जा रही है. रो रो कर बुरा हाल है. किसी अनहोनी होने शंका सता रही है. उसकी पत्नी सोशिला देवी ने बताया कि बड़े पुत्र से समस्तपुरा स्टेशन तक बात हुई,इसके बाद उनका मोवाइल ऑफ बताने लगा. गांव के लोगों ने बताया कि इसी तरह पिछले एक वर्ष पूर्व इसी गांव के धर्मनाथ राय कोलकत्ता से घर के लिए गाड़ी पकड़े थे मगर एक सप्ताह तक घर नही लौटे कुछ दिन बाद में उनका शव को मशरख के चवर फेका हुआ मिला था.




Recent Comments