मांडलगढ़ – उपचुनाव ::टिकट को लेकर ,,चर्चायें हुई तेज
अब हाईकमान ही बिछायेगा सेज
🌈 मांडलगढ़ [ दिलीप मेहता ] ✍🏻मांडलगढ़ विधानसभा सीट का उपचुनाव कांग्रेस व भाजपा में टिकट को लेकर हाईटैक ह़ो गया है ? पिछले 3–4 माह से दोनो दलो ने अब तक प्रत्याक्षी का चयन नहीं किया है । इसका कारण गुजरात चुनाव के परिणामो को जाता दिखाई दे रहा है । गुजरात चुनाव के परिणामों में बचते बचते रह गई ” भाजपा को होश आया है ” तो “” कांग्रेस को जोश “” आया है । इसी कारण टिकट की देरी होना दिखाई दे रहा है क्योकि इन परिणामो से दोनो दल चिंतन करने में जुटे हुये है ?
कल दिल्ली में सीपी जोशी का रूख”” विवेक धाकड की तरफ झलक उठा “” तो धीरज गुर्जर का रूख “” भाई गोपाल मालवीय की तरफ छलक उठा “” अब इस झलक और छलक का फैसला राहुल गांधी पर छोड दिया गया जो मांडलगढ़ के लिये शान की बात है । टिकट किसे भी मिले लेकिन अपने राम के …मांडलगढ़ का नाम ऊपर तक सुर्खियों रहने से लोकप्रिय हो गया है । मांडलगढ़ का नाम इतिहास में है लेकिन आज टिकट चयन को लेकर बडे बडे नेताओ की जुबान पर चल रहा है ।
ज्ञात रहे पहले राज. विधानसभा की 200 मैसे 190 सीटो पर कांग्रेस ने प्रत्याक्षी घोषित कर दिये थे लेकिन फिर भी मांडलगढ़ सीट पर प्रत्याक्षी की घोषणा अंतिम ” ” टॉप टैन ” में हुई थी और उस समय कुं. प्रदीपकुमार सिंह जी को टिकट मिला था ? आज भी हालात वहीं है ” टिकट में खडे होने वालो की कशमकश में चल रहे नाम है ” इसिलियें हमारे गांव मांडलगढ़ का नाम एक बार फिर दिल्ली तक महान् है ” । भाजपा भी बुरी तरह टिकट के भंवर जाल में उलझ गई है और गुजरात के चुनावी नतीजो ने सारे समीकरण बिगाड कर रख दिये है तथा एकाएक चली गुटबाजी की हवा भी आलाकमान के कानो तक पहुंच गई है इससे भाजपा को होश आ गया है और वह अब हर कदम फूंक फूंक कर चल रही है । देखे भाजपा का होश व सोच अब प्रत्याक्षी के चयन में जांचा , परखा और खरा …होकर कितनी मजबूती देगा या फिर कांग्रेस का जोश .. धीरज की दहाड और सीपी साहब की बहार में से किसकी रंगत जमायेगा या फिर चुनावी रूपी शिव का कोई तिसरा नैत्र भी किसके पक्ष में खुलेगा ??? यह … तो बस … राम ही जाने ? 🤷♀ 🤷🏼♂ 💢🙏🙏




Recent Comments