
17 को जिला मुख्यालय एवं शिक्षक दिवस के दिन गांधी मैदानमें दिखेगा शिक्षको का दम : समरेंद्र
#20 प्रखंड से आये शिक्षको ने किया जिलाध्यक्ष का अभिनंदन-
#जिला स्कूल से नगरपालिका चौक तक निकली अभिनंदन यात्रा-
छपरा: परिवर्तनकारी प्रारंभिक शिक्षक संघ सारण जिला इकाई के सचिव संजय राय के नेतृत्व में जिले के 20 प्रखंडों से आए शिक्षक शिक्षिकाओं द्वारा अपने नेता समरेन्द्र बहादुर सिंह का भव्य अभिनंदन किया गया.
स्थानीय जिला स्कूल के परिसर में आयोजित सादे कार्यक्रम में जिला अध्यक्ष समरेंद्र बहादुर सिंह को फूल मालाओं के साथ गमछा, पगड़ी पहनाकर अभिनंदन किया गया.
जिला सचिव संजय राय के नेतृत्व में एक अभिनंदन यात्रा निकाली गई. जिला स्कूल परिसर से गाजे बाजे के साथ निकली यात्रा डाक बंगला रोड होते हुए थाना चौक एवं नगरपालिका चौक पहुंची.
पूरे यात्रा के दौरान विभिन्न प्रखंडों से आए शिक्षक शिक्षिकाओं ने नेता समरेंद्र बहादुर सिंह को माला पहनाकर स्वागत किया गया वही इसुआपुर के अध्यक्ष द्वारा बंडी एवं माला पहनाकर स्वागत किया गया.
नगरपालिका चौक पर आयोजित सभा को संबोधित करते हुए जिला अध्यक्ष समरेंद्र बहादुर सिंह ने कहा कि बिहार सरकार के द्वारा 18 जुलाई को पटना के गर्दनीबाग में शिक्षकों पर किए गए लाठीचार्ज की घटना की जितनी निंदा की जाए कम है. निहत्थे शिक्षकों पर आंसू गैस के गोले छोड़े गए, लाठियां बरसाई गयी. शिक्षकों के हक के लिए 5 शिक्षक नेता जेल गए. जो सरकार की शिक्षको के प्रति मंसा को स्पष्ट करता है.
उन्होंने कहा कि शिक्षकों की जहां बात होगी उनके हक और सम्मान के लिए वह हजार बार जेल जाएंगे. सरकार के पास अभी समय है, सरकार शिक्षकों को वेतनमान दें, नियमित शिक्षकों की भांति उनके लिए नियमावली बनाएं. साथ ही नियमित शिक्षकों की तरह ही नियोजित शिक्षकों भी को भी सारी सुविधाएं मुहैया कराए.
श्री सिंह ने कहा कि शिक्षक एकजुट है, सरकार शिक्षकों की एकजुटता से घबड़ा गई है, शिक्षक संघर्ष समन्वय समिति की मांग पर आगामी 17 अगस्त को जिला मुख्यालय पर धरना दिया जाएगा. जिसमें पूरे जिले के साढ़े बारह हजार शिक्षक शामिल होंगे. साथ ही साथ आगामी 5 सितंबर को शिक्षक दिवस के अवसर पर पूरे बिहार के 4 लाख शिक्षक अपने हक के लिए मुंह पर काली पट्टी बांधकर राजधानी पटना के गांधी मैदान में अपनी आवाज को बुलंद करेंगे.
श्री सिंह ने कहा कि मुख्यमंत्री के पास समय है और समय रहते अगर नियोजित शिक्षकों की मांगों को पूरा करते हैं तो शिक्षक उनके साथ कदम से कदम मिलाकर चलने के लिए तैयार हैं.
इस मौके पर मुख्य रूप से संजय राय, विनोद राय, मुकेश कुमार, सुमन प्रसाद कुशवाहा, सूर्यदेव सिंह, हवलदार मांझी, राजू सिंह, सुनील सिंह, अजय सिंह, अविनाश कुमार, निजाम अहमद, अशोक यादव, अजय राम, चांद केश्वर कुमार, संजय कुमार, जावेद अख्तर, राजीव सिंह, विजय कुमार मांझी, रमेश सिंह, विनीत कुमार, विनोद राय, संजय राय, नवल किशोर राय, अजीम उल्लाह अंसारी, बबलू सिंह, राजीव रंजन, इंद्रजीत महतो सहित सैकड़ों शिक्षक शिक्षिकाएं मौजूद थी.




Recent Comments