मांडलगढ़ – उपचुनााव उपखंड अधिकारी [ चुनाव ] सिंह का बयान :
आचार संहिता का पालन -चल रहा अभियान :
🌈🌈 मांडलगढ़ [ दिलीप मेहता ]..✍🏻मांडलगढ़ विधानसभा चुनाव के निर्वाचन अधिकारी गोपालसिंह शेखावत ने बताया कि चुनाव आयोग के निर्देशो की पालना की जा रही है तथा आचार संहिता का उल्लंघन नहीं हो इस हेतु निगाहें चौकस है और चुनावी टीमे काम कर रही है । शेखावत ने बताया कि इस उप चुनाव में पहली बार समय सीमा बढा़ई गई है और इस बार सुबह 8 बजे से शाम 6 बजे तक मत डाले जायेंगे ? चुनाव के दौरान कानून व्यवस्था बनाये रखने के लिये पर्याप्त मात्रा में पुलिस बल तैनात रहेगा तथा प्रशासन व पुलिस के उच्च अधिकारी भी मौजूद रहेग।
संभावना है इस बार उप चुनाव चुनाव में अलग से 1 आईपीएस व 2 एएसपी तथा 10 डीएसपी व बडी संख्या में सी आई तथा सब इंसपेक्टर स्तर के अधिकारी तैनात रहेगे। इसके अलावा खुफिया विभाग की नजर भी बराबर रहेगी
जानकारी के अनुसार खुफिया विभाग के अधिकारी दौरा भी कर चुके है। अभी भी कुछ यहीं रहकर असामाजिक गतिविधियों पर नजर रखे हुये है । जानकारी के अनुसार साथ ही उपचुनाव में संभागीय आयुक्त स्तर के IAS अधिकारी व बडी संख्यां में आर ए एस स्तर के अधिकारी भी रहेगे ।

चुनाव से पहले बाहरी राज्यो से चुनाव पर्यवेक्षक भी आयेंगे । अतिरिक्त रिर्जव पुलिस बल व , RAC की प्लाटून व होमगार्ड सहित स्पेशल त्वरित पुलिस बल यानी RAF [ रैपिड एक्शन फोर्स ] भी मौजूद रहेगी । पुलिस उप अधीक्षक राजेन्द्रसिंह नैन के अनुसार संवेदन शील व अति संवेदन शील पोलिंग बुथो का चयन कर वहां पर विशेष जाप्ता तैनात रहेगा । नैन ने बताया कि चुनाव ड्युटी के लिये पुलिस बल भी चौकस होकर मुस्तैद है ?