मांडलगढ़ – उपचुनाव कांग्रेस नेता जोशी की आमसभा
✍🏻दिलीप मेहता मांडलगढ़ राजस्थान:-कांग्रेस के नेता सीपी जोशी कल 18 जनवरी को काछोला में सांय 5 बजे बस स्टेण्ड पर विवेक धाकड के पक्ष में आम सभा को संबोधित करेगे।
सभा के बाद 6 बजे धामणिया में बुथ स्तरीय कार्यकर्ताओ की मीटिंग लेगे तथा रात्री 8 बजे भक्त निवास पर वरिष्ठ नेताओ व पदाधिकारियो से चर्चा करेगे। वहीं 19 जनवरी को सुबह 11 बजे बिजौलियां में बोहरा जी की बगीची पर बुथ स्तरीय मीटिंग लेगे।
दोपहर 2 बजे बडलियास में बुथ स्तर की मीटिंग लेकर सांय 4 बजे त्रिवेणी रिसोर्ट पर भी बुथ स्तर की मीटिंग लेगे। जोशी के आगमन को लेकर तैयारियां की जा रही है।
आज कांग्रेस के नेता पूर्व विधायक हगामी लाल मेवाडा तथा पूर्व उप जिला प्रमुख गजमल जाट सहित नेताओ ने बिजौलियां क्षैत्र का दौरा किया। मेवाडा कल भोपतपुरा सर्किल में प्रचार करेगे। वही आज विवेक धाकड के साथ मानपुरा व खाचरोल सहित अन्य क्षैत्रो में रामलाल जाट व प्रदीपकुमार सिंह ने कांग्रेस के पक्ष में प्रचार किया।




Recent Comments