भारतीय जनता पार्टी की बैठक आयोजित
दैनिक खोज खबर डेस्क, सारण/एकमा
एकमा पश्चिमी मंडल भाजपा की कार्यकारणी की बैठक मंडल अध्यक्ष अविनाश चन्द्र उपाध्याय की अध्यक्षता मे रसुलपूर बाज़ार के अनुरागी ब्रह्मम बाबा के स्थान पर आयोजित हुई।

बैठक में भाजपा की नीतियों को जन जन तक पहुंचाने का निर्णय लिया गया। बैठक को संबोधित करते हुए मंडल उपाध्यक्ष विकास सिंह (पिकु) ने कहा कि राज्य कि सरकार पूरी तरह विकास के मुद्दे पर असफल है। दिनो दिन हत्या, लूट, बलात्कार कि घटनाओ मे वृद्धि हो रही है और यह सरकार चुप बैठी है।

बैठक मे वरीय भाजपा नेता सुदामा तिवारी,बीरेंद्र पाण्डेय, जय किशोर सिह, शैलेन्द्र सिंह, प्रकाश सिंह पुन्नू, संजय साह, धीरज दुबे, रवि कुंवर, बुटु सोनी, महिला मोर्चा अध्यक्ष सरोज मिश्रा आदि सैकड़ो कार्यकर्ता मौजूद थे ।




Recent Comments