
मांझी। विधायक डॉ सत्येन्द्र यादव ने सोमवार को मांझी स्वास्थ्य केंद्र का निरीक्षण किया और बारीकी से जांच के बाद कई आवश्यक निर्देश दिए। ड्यूटी रोस्टर मांगने पर आनाकानी करते देख विधायक ने स्वास्थ्य कर्मियों को जम कर फटकार लगाई। उन्होंने मरीजों से भी बातचीत की और उन्हें मिलने वाली सुविधाओं की जानकारी ली। उन्होंने लगाये गए एक्सरे मशीन को जल्द चालू करने को कहा। उन्होंने प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी से फोन पर बात कर स्वास्थ्य केंद्र की सुचारू व्यवस्था के लिए एक बैठक करने की बात कही। उन्होंने स्पष्ट कहा कि सभी डॉक्टरों को रोस्टर के अनुसार ड्यूटी करनी होगी। रोगियों को सभी सुविधाएं मिलनी चाहिए। मनमानी नही चलेगी। मौके पर प्रखंड राजद प्रखंड अध्यक्ष विनय कुमार उप प्रमुख राकेश कुमार सैफ रहमान पूर्व मुखिया सुखदेव यादव शैलेश यादव सनी कुमार जावेदान कॉम लल्लन यादव डॉ सत्यनारायण यादव आदि दर्जनों लोग मौजूद थे।




Recent Comments