शिक्षा के प्रति बढ़ेगी रुझान

✍ परवेज अख्तर/सिवान;
बड़हरिया (सिवान) : प्रखंड में उन्नयन कार्यक्रम के तहत उत्क्रमित उच्च विद्यालय हाथिगाई में बुधवार को जिला शिक्षा पदाधिकारी चंद्रशेखर राय स्मार्ट क्लास का उद्घाटन किया गया। उन्होंने कहा कि बच्चों को कंप्यूटर युग में शिक्षा नहीं मिल पा रही थी,उसको स्मार्ट क्लास के तहत शिक्षा प्रदान किया जाएगा। इस मौके पर बीआरपी मनोज सिंह, शंभूनाथ यादव, हथिगाई पंचायत के मुखिया हसमुद्दीन खान, हथिंगाई संकुल के संकुल समन्वयक अमरेंद्र प्रसाद, उत्क्रमित उच्च विद्यालय के प्रधानाध्यापक रामबालक बैठा ने भी अपना विचार व्यक्त किया।